'भारतीय टीम कप्तानी करना अलग...' गिल को कप्तान बनाए जाने पर अनिल कुंबले का बड़ा बयान

IND vs ENG Test Series: शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने पर पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का बड़ा बयान सामने आया है। इंग्लैंड दौरे से गिल अपनी कप्तानी की शुरुआत करेंगे।

Shubman Gill-Anil Kumble

Shubman Gill-Anil Kumble

IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जून में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जिसके लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया कप्तान चुना गया है। गिल को कप्तान बनाए जाने पर दिग्गजों के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने भी गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

गिल को कप्तान बनाए जाने पर क्या बोले कुंबले?

अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलियाई समर ऑफ क्रिकेट 2025-26 कार्यक्रम में स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा से बातचीत करते हुए कहा “इसको लेकर सभी सक्षम है और आपने देखा होगा कि वे किस तरह से क्रिकेट खेलते हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तानी करना किसी फ्रैंचाइजी या राज्य की कप्तानी करने से थोड़ा अलग होता है। टीम इंडिया की कप्तानी के साथ आपको जिम्मेदारी और दबाव भी मिलता है और मुझे लगता है कि गिल इन सबसे निपटने में सक्षम हैं।”

विज्ञापन

‘परिवर्तन होना तय है’

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर कुंबले ने कहा “परिवर्तन होना तय है और टीम इंडिया के लिए 3 खिलाड़ी लंबे समय से स्तंभ रहे हैं जो अब नहीं होंगे। फैंस के रूप में ये हमारे लिए काफी अलग होने वाला है जब पहले टेस्ट के दौरान ये 3 बड़े नाम नहीं दिखेंगे। ड्रेसिंग रूम को समय के साथ इसकी आदत हो जाएगी।”

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे गिल

पिछले दो आईपीएल सीजन से शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन गिल कमाल की कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। गिल की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है इसके अलावा गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 14 मैचों में शुभमन गिल के बल्ले से 649 रन निकल चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक 6 अर्धशतक निकल चुके हैं। अब गिल की कप्तानी के लिए इंग्लैंड दौरा काफी अहम होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ