IPL 2025: CSK के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा धमाका, बना सकते हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड

CSK vs MI: आईपीएल शुरू होने के बाद सभी की निगाह CSK और MI के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हुई है। इस मैच में रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

BeFunky-collage - 2025-03-22T171407.578

CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा। इसके बाद 23 मार्च, रविवार को दो मुकाबले होंगे-पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा।

विज्ञापन

इस मैच में सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर रहेंगी। यह रोहित शर्मा का 258वां IPL मुकाबला होगा। जैसे ही वह इस मैच में उतरेंगे, वह दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने अब तक 264 मैच खेले हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा का स्थान आता है, जिनके खाते में 257-257 मैच दर्ज हैं। हालांकि IPL 2025 में एक और मुकाबला खेलते ही रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ देंगे।

विज्ञापन

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • महेंद्र सिंह धोनी- 264
  • दिनेश कार्तिक- 257
  • रोहित शर्मा- 257
  • विराट कोहली- 252
  • रवींद्र जडेजा- 240
  • शिखर धवन- 222

रोहित शर्मा ऐतिहासिक उपलब्धि से एक चौका दूर

चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी बन जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके निशाने पर रहेगा। हिटमैन को सिर्फ एक चौके की जरूरत है, और अगर वह चेन्नई के खिलाफ एक चौका जड़ने में सफल होते हैं, तो आईपीएल में 600 चौके पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन- 768
  • विराट कोहली- 705
  • डेविड वॉर्वर- 663
  • रोहित शर्मा- 599
  • सुरेश रैना- 506

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ