IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का वो सपना भी अब पूरा हो चुका है, जिसका इंतजार टीम को पिछले 18 साल से हो रहा है। पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी अपना पहला आईपीएल टाइटल जीत चुकी है। सीजन की शुरुआत से ही आरसीबी इस बार कमाल की लय में दिखाई दे रही थी। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी आरसीबी किसी भी डिपार्टमेंट में कमजोर नहीं लगी। वहीं खिताब जीतने के बाद टीम के हेड कोच एंडी फ्लोवर का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तरफ इशारा करते हुए बताया कि कैसे आरसीबी को इससे मदद मिली है?
आरसीबी के हेड कोच का बड़ा बयान
आरसीबी के पहली हार आईपीएल का चैंपियन बनने के बाद टीम के हेड कोच एंडी फ्लोवर ने कहा “आज जब हम जीत का जश्न मना रहे थे, तो कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि ब्रेक से हेजलवुड को ठीक होने का समय मिल गया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे रजत को अपने हाथ को ठीक करने का समय मिल गया। हां उसने हमे थोड़ी राहत जरुर दी, क्योंकि उससे पहले हम थोड़ा स्लो हो गए थे” दरअसल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल को 10 के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसके चलते जोश हेजलवुड को चोट से रिकवर होने में काफी मदद मिली। आईपीएल निलंबित होने के बाद हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे, जिसके बाद उन्होंने लीग का आखिरी मैच मिस कर दिया था।
हेजलवुड के लिए शानदार रहा आईपीएल 2025
आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस सीजन हेजलवुड ने 12 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि फाइनल मैच में हेजलवुड थोड़े से महंगे साबित हुए, क्योंकि आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने उनकी खूब पिटाई की थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में जोश हेजलुड ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना पाई थी। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए थे, जिसके चलते ही उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।