IPL 2025: 17 साल बाद भी नहीं छूटा पीछा, RCB के लिए 'अपशगुन' है 18 अप्रैल का दिन

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल में एक बार फिर से आरसीबी को 18 अप्रैल के दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा और विराट कोहली भी फिर से इस दिन फ्लॉप साबित हुए।

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल में 18 अप्रैल का अपशगुन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन-18 में आरसीबी की ये होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार है। इस मैच में विराट कोहली भी फ्लॉप साबित हुए थे।

विज्ञापन

फिर 18 अप्रैल को विराट और आरसीबी का खराब प्रदर्शन

आईपीएल की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 को हुई थी। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरसीबी को केकेआर के हाथों 144 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उस वक्त आरसीबी की टीम 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

विज्ञापन

इस मैच में विराट कोहली भी फ्लॉप साबित हुए थे, कोहली के बल्ले से तब महज 1 रन ही निकला था। अब एक बार फिर से आरसीबी को आईपीएल में 18 अप्रैल के ही दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हार का सामना करना पड़ा है और विराट कोहली भी 1 रन बनाकर ही आउट हुए।

विज्ञापन

95 रन ही बना पाई थी आरसीबी

बारिश से बाधित मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

विज्ञापन

इसके बाद पंजाब किंग्स ने 96 रन के लक्ष्य को 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली थी। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इस सीजन आरसीबी की ये तीसरी हार थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ