RCB vs KKR: आईपीएल 2.0 में बदल जाएगी आरसीबी की टीम? यहां देखें संभावित Playing 11

RCB vs KKR: आईपीएल 2025 की 17 मई से दोबारा शुरुआत हो रही है। आरसीबी और केकेआर की 17 मई को भिडंत होने वाली है। इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB vs KKR: आईपीएल 2025 का फिर से आगाज होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए निलंबित करने का फैसला किया था, हालांकि अब दोनों देशों के बीच तनाव कम हो चुका है और 17 मई से सीजन-18 की दोबारा शुरुआत होने जा रही है। 17 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एक सप्ताह के लिए आईपीएल 2025 निलंबित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी भारत से चले गए थे, हालांकि सीजन को पूरा करने के लिए अब फिर से विदेशी खिलाड़ी भारत आने लगे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ियों के आने पर संशय बना हुआ है ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि केकेआर के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी रहती है?

विज्ञापन

फिल सॉल्ट की हुई वापसी

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट भी अपने देश लौट गए थे, लेकिन सॉल्ट फिर से आरसीबी से जुड़ चुके हैं और केकेआर के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हालांकि आरसीबी के आखिरी मैच में सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को खेलते हुए देखा गया था, जिसमें उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद है कि जैकब को एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल की एंट्री

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पड्डिकल इंजरी के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। जिसमें बाद पड्डिकल की जगह आरसीबी में मयंक अग्रवाल की एंट्री हुई। मेगा ऑक्शन में मयंक अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उनको सीजन-18 का पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

KKR के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ