IPL 2025
विज्ञापन

IPL 2025 फाइनल में बारिश बनी विलेन तो कैसे होगा चैंपियन टीम का फैसला? जानिए क्या हैं इस बार के नियम

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल में अगर बारिश विलेन बनती है, तो खिताबी मुकाबले का नतीजा कैसे निकलेगा? जानिए क्या हैं इस बार के नियम।

IPL 2025 Final Rules: आईपीएल 2025 का रोमांच एक हफ्ते के ब्रेक के बाद 17 मई से फिर से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले छह शहरों में खेले जाएंगे। हालांकि, प्लेऑफ और खिताबी मुकाबले के लिए वेन्यू का अभी ऐलान नहीं किया गया है। मगर बड़ा सवाल यह है कि अगर प्लेऑफ और फाइनल मैचों में इंद्र देव का मूड खराब होता है, तो चैंपियन टीम का फैसला कैसे किया जाएगा?

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से खेले जाएंगे। पहला क्वालिफायर 29 मई को खेला जाना है, जबकि एलिमिनेटर मैच 30 मई को होना है। वहीं, दूसरा क्वालिफायर एक जून को खेला जाना है। प्लेऑफ मैचों के लिए बीसीसीआई ने कोई रिजर्व-डे नहीं रखा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फाइनल मैच के लिए भी रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। माना जा रहा है कि खिताबी मुकाबले में अगर बारिश होती है, तो दोनों टीमें ट्रॉफी शेयर करेंगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ