IPL 2025: क्वालीफायर 1 नहीं खेलेगा RCB का मैच विनर खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

IPL 2025: क्वालीफायर 1 से पहले आरसीबी की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आरसीबी का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी क्वालीफायर 1 से बाहर रह सकता है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 Qualifier 1 : आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में आ गया है। 29 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होने जा रही है। क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी से होगा तो वहीं एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी। अब क्वालीफायर 1 से पहले आरसीबी की थोड़ी टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम के बड़े मैच विनर के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ मौसम ने भी आरसीबी को टेंशन दे रखी है।

विज्ञापन

क्वालीफायर 1 मिस कर सकते हैं फिल सॉल्ट

आरसीबी के लिए धाकड़ बल्लेबाज फिल सॉल्ट कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम को तेज शुरुआत दिलाने में फिल सॉल्ट अहम भूमिका निभाते हैं। अभी तक इस सीजन सॉल्ट ने 11 मैचों में 171.50 के स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि क्वालीफायर 1 को ये धाकड़ बल्लेबाज मिस कर सकता है। दरअसल सॉल्ट पिता बनने वाले हैं, जिसको चलते उनको अपने देश इंग्लैंड वापस लौटना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर अभी तक आरसीबी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

मौसम ने भी बढ़ाई RCB की टेंशन

दूसरी तरफ मौसम ने भी आरसीबी की टेंशन को बढ़ा रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक 29 मई को मुल्लांपुर में बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो फिर उसका सीधा-सीधा फायदा पंजाब किंग्स को होगा। मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि आरसीबी को क्वालीफायर 2 खेलना होगा।

विज्ञापन

हेजलवुड-टिम डेविड की होगी वापसी!

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। अब क्वालीफायर 1 में उनका खेलना तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टिम डेविड चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वे एलएसजी के साथ हुए मैच से बाहर रहे थे, ऐसे में अब उनकी भी वापसी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ