PBKS vs MI: मुंबई इंडियस की हार के बाद नीता अंबानी का रिएक्शन वायरल, इमोशन्स पर नहीं कर पाईं काबू

PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस की हार के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी निराश दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा टीम कप्तान हार्दिक पांड्या भी निराश होकर मैदान में बैठ गए थे।

nita ambani

नीता अंबानी (X/@Tim_Bhau)

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 बीती रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच को 5 विकेट से जीतकर पंजाब किंग्स ने 11 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। पंजाब किंग्स के हाथों मिली इस हार को मुंबई इंडियंस के फैंस और खिलाड़ियों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी मालकिन नीता अंबानी भी नहीं पचा पाई। हार के बाद सोशल मीडिया पर नीता अंबानी रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मुंबई की हार पर नीता अंबानी ने पकड़ा माथा

जहां एक तरफ क्वालीफायर 2 में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश नजर आए, तो वहीं बाहर बैठे आकाश अंबानी और नीता अंबानी भी अपने इमोशन्स पर काबू नहीं कर पाए। इस हार के साथ दोनों काफी निराश दिखे यहां तक की नीता अंबानी ने तो अपना माथा पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

विज्ञापन

टूट कर बिखर गए हार्दिक पांड्या

वहीं हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या टूट कर बिखर गए। हार्दिक निराश होकर मैदान में ही बैठ गए थे। जिसके पहले मार्कस स्टोयनिस ने उनको थोड़ी सहानुभूति दी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह उनके पास आते हैं और हार्दिक को खड़ा करके उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

अश्विनी कुमार भी हुए भावुक

टीम के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार भी मैच के बाद काफी भावुक दिखे। जिसके बाद बुमराह ने उनके कंधे पर हाथ रखकर अश्विनी को समझाया। 19वें ओवर में अश्विनी कुमार को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 4 छक्के लगाए थे, जिसके चलते पंजाब 1 ओवर पहले ही मैच को जीत गई थी। इस ओवर से पहले अश्विनी गेंदबाजी काफी अच्छी रही थी और वे 2 विकेट भी चटका चुके थे।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का टूटा सपना

क्वालीफायर 2 में हारकर मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके साथ ही अब मुंबई इंडियंस का छठी बार आईपीएल का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया है। इसके अलावा मुंबई के साथ आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब वे 200 रन बनाने के बाद मैच को हार गए हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ