IPL 2025 PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 के 31वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के हाथों लो स्कोरिंग मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केकेआर की बल्लेबाजी पंजाब किंग्स से भी खराब रही, जिसके चलते पूरी टीम 112 रन भी नहीं बना पाई। पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी निराश दिखे और उन्होंने हार की जिम्मेदारी भी ली।
रहाणे ने ली हार की जिम्मेदारी
पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा “मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं, मैंने गलत शॉट खेला और चूक गया। अंगकृष बहुत निश्चित नहीं था, उसने कहा कि यह अंपायर का फैसला हो सकता है। मैं उस समय कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था, मैं भी निश्चित नहीं था। हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में वास्तव में खराब बल्लेबाजी की, हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।”
आगे रहाणे ने बताया “गेंदबाजों ने इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया, पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को 111 पर रोक दिया। इस विकेट पर स्वीप खेलना काफी कठिन था। हम लापरवाह थे और हमें पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस समय, मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं। यह हमारे लिए आसान लक्ष्य था। टूर्नामेंट का आधा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस पर ध्यान देना होगा और आगे बढ़ना होगा।”
महज 95 रन पर ढेर हुई केकेआर
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवर में महज 95 रन पर ढेर हो गई थी। केकेआर के 8 बल्लेबाज इस मैच दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। केकेआर की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 37 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनके प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।