PBKS vs DC: श्रेयस अय्यर के चोट पर आई अपडेट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

PBKS vs DC: कप्तान श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं। टॉप 2 में एंट्री के लिए पंजाब किंग्स की टीम को मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। ऐसे में कप्तान की चोट पर अब नया अपडेट आ गया है।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स की टीम ने 11 सालों के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम के पास टॉप 2 में भी जाने का मौका है, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से हराकर पंजाब के लिए मुश्किलें थोड़ी बढ़ा दी है। इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं। टॉप 2 में एंट्री के लिए पंजाब किंग्स की टीम को मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। ऐसे में कप्तान की चोट पर अब नया अपडेट आ गया है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट नहीं  

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके कारण ही उन्होंने राजस्थान के खिलाफ फील्डिंग नहीं की और डग आउट में ही बैठे रहे। दिल्ली के खिलाफ कप्तान अय्यर बल्लेबाजी करने तो उतरे लेकिन उनके हाथ में पट्टी फिर भी दिखी। लंबे समय के बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ खेलने वाली है। ऐसे में अय्यर का फिट होना फ्रेंचाइजी के लिए बेहद अहम है। अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

कप्तान अय्यर की फिटनेस पर आया अपडेट 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खत्म होने के बाद पोस्ट मैच शो में जब श्रेयस अय्यर से उनके इंजरी पर अपडेट पूछा गया तो उन्होंने कहा, अगले मुकाबले तक फिंगर की इंजरी पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। जिसके बाद फ्रेंचाइजी अपने होम ग्राउंड में प्लेऑफ के मुकाबले खेलेगी। अय्यर अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ