IPL 2025: पहले ही मैच में पराग हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, बन जाएंगे इस खास लिस्ट का हिस्सा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलना है। ये मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

BeFunky-collage - 2025-03-20T165838.750

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम ने घोषणा की है कि पहले तीन मैचों में संजू सैमसन कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि, वे टीम के साथ बने रहेंगे और संभवतः इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग को सौंपी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है क्योंकि वे टीम के एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। जैसे ही रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालेंगे, वह आईपीएल में नया इतिहास रच देंगे।

विज्ञापन

पहले मैच में कप्तानी करेंगे रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को खेलेगी, जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसी मैच में रियान पराग आईपीएल में कप्तानी की शुरुआत करेंगे। जैसे ही वे टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे, वे आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के चौथे कप्तान बन जाएंगे।

विज्ञापन

विराट कोहली के नाम है आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड

अगर आईपीएल में सबसे युवा कप्तान की बात करें, तो यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। भले ही वे आधिकारिक तौर पर 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बने थे, लेकिन साल 2011 में भी उन्होंने एक मैच में टीम की कप्तानी की थी।

2011 में आरसीबी के नियमित कप्तान डेनियल विटोरी थे, लेकिन एक मैच में विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी गई थी। इस बार रियान पराग के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन ही रहेंगे, लेकिन पहले कुछ मैचों में टीम की कमान पराग संभालेंगे। विराट कोहली ने जब 2011 में आरसीबी की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 22 साल और 187 दिन थी।

विज्ञापन

सबसे युवा कप्तानों की लिस्ट में रियान पराग का नाम

20 मार्च 2025 तक रियान पराग की उम्र 23 साल और 130 दिन है। 23 मार्च को जब वे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे, तब उनकी उम्र 23 साल और 133 दिन होगी। इस तरह वे राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे और आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

अगर आईपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची देखें, तो दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 2012 में पुणे वॉरियर्स की कप्तानी की थी, तब वे 22 साल और 344 दिन के थे। तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की थी, तब उनकी उम्र 23 साल और 112 दिन थी।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर जब 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे, तब वे 23 साल और 142 दिन के थे। यानी अब रियान पराग, श्रेयस अय्यर से आगे निकलकर आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ