IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 4 धाकड़ खिलाड़ी होंगे RCB की पहली पसंद! डिविलियर्स ने दिया बड़ा हिंट

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें 4 धाकड़ खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। पूर्व आरसीबी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने इसको लेकर बड़ा हिंट दिया है।

RCB

RCB

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन का इंतजार फैंस को बेसब्री से हो रहा है। इस बार ऑक्शन में 1574 खिलाड़ी उतरने वाले हैं। वहीं सभी 10 टीमों के मिलाकर 204 स्लॉट खाली है। वहीं अब आरसीबी फैंस की नजरें अपनी फ्रेंचाइजी पर टिकी हैं। मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने महज तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं। अब फ्रेंचाइजी के पास पर्स में 83 करोड़ रुपये की राशि है। वहीं आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बड़ा हिंट देते हुए बताया कि ऑक्शन में किन 4 खिलाड़ियों को टीम टारगेट करती हुई दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन

इन 4 खिलाड़ियों पर टिकी नजरें

साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में काफी समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिकेट खेला था। डिविलियर्स को आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का करीबी भी माना जाता है। वहीं अब एबी डिविलियर्स के मुताबिक आरसीबी मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार, कागिसो रबाड़ा, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन को टारगेट कर सकती है। इन सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार, पंजाब किंग्स ने रबाड़ा, राजस्थान रॉयल्स ने चहल और आर अश्विन को रिलीज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगर आरसीबी इन खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब हो जाती है तो टीम काफी मजबूत दिखाई देगी। गेंदबाजी जो हमेशा से आरसीबी की कमजोर कही जाती है, वो भुवी, रबाड़ा और चहल के आने से काफी मजबूत दिखेगी। चहल पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने इस टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

आरसीबी के लिए चहल ने 113 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 139 विकेट दर्ज थे। साल 2022 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने इस खिलाड़ी को रिलीज करके काफी बड़ी गलती कर दी थी। जिसके बाद चहल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन गए थे, वहां भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। ऐसे में इस खिलाड़ी पर आरसीबी का ज्यादा फोकस हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ