Untitled design - 2024-11-06T222948.592

रोहित शर्मा के बाद कौन बने टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान? रेस में सबसे आगे यह दो नाम

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है। रोहित को रिप्लेस करने के लिए दो नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Team India New Test Captain: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में मिली 3-0 की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि रोहित समेत चार सीनियर प्लेयर्स पर गाज गिर सकती है। इन सभी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा शायद खुद को साबित करने का आखिरी चांस होगा। ऐसे में यह भी सवाल उठने लगा है कि रोहित अगर टेस्ट की कप्तानी छोड़ते हैं या फिर उनकी कैप्टेंसी ली जाती है, तो इस फॉर्मेट में भविष्य का कप्तान कौन होगा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी करने की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। पहला नाम जसप्रीत बुमराह का है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड में कप्तानी भी कर चुके हैं। दूसरा नाम टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। पंत ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जबरदस्त वापसी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे थे, जिनके बल्ले से लगभग हर मैच में रन निकले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ