हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs RCB: बारिश की भेंट चढ़ सकता है पहला मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम?

IPL 2025 KKR vs RCB: 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में सीजन-18 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन
KKR vs RCB

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब 1 दिन का समय बचा हुआ है। सीजन-18 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर अब बारिश का साया भी मंडराने लगा है, जिसके चलते सीजन-18 के पहले ही मैच में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। अब इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। weather.com के अनुसार मैच के दिन शाम 7 से 8 बजे तक बारिश की 10 फीसदी, 8 से 9 बजे तक 50 फीसदी, 9 से 10 बजे तक 70 फीसदी बारिश के चांस है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पहली बार मिलेगी मैच फीस, 5 नए कप्तान, कई मायनों में खास होगा आईपीएल का यह सीजन

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड

आईपीएल में आरसीबी के ऊपर केकेआर का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। अभी तक आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 21 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और 14 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है।

नए कप्तानों के साथ खेलेगी दोनों टीम

इस बार पांच टीमें नए कप्तानों के साथ उतरने वाली हैं। जिसमें आरसीबी और केकेआर की टीम भी शामिल है। आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार के हाथों में हैं, तो वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करने वाले हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Video: CSK के खिलाफ MI को खेलना है पहला मैच, जानें कौन हो सकता है इम्पैक्ट प्लेयर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola