IPL 2025: तो क्या 17 मई को प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी KKR? सामने आई बड़ी वजह

IPL 2025: आरसीबी और केकेआर के बीच 17 मई को अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है अगर मैच रद्द होता है तो केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

IPL 2025 KKR

IPL 2025 KKR

IPL 2025 RCB vs KKR: आईपीएल 2025 में 17 मई को 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पॉइंट्स टेबल में आरसीबी दूसरे तो वहीं केकेआर छठे पायदान पर बनी है। आरसीबी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। दूसरी तरफ केकेआर मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी, लेकिन अब केकेआर के ऊपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

कल प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी KKR!

दरअसल आरसीबी बनाम केकेआर मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। बीते दिन गुरुवार को बेंगलुरु में जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दिन भी बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया जाएगा। जहां एक तरफ 1 अंक मिलते ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी तो वहीं केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। अब 1 अंक से केकेआर के लिए बात नहीं बनने वाली है। अगर केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसको हर मैच जीतकर 2 अंक हासिल करने होंगे।

विज्ञापन

डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक आईपीएल 2025 में 12 मैच खेले हैं। जिसमें से अजिंक्य रहाणे की टीम को 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। फिलहाल 13 अंक के साथ केकेआर पॉइंटस टेबल में छठे पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

1 हफ्ते के ब्रेक के बाद शुरू होगा आईपीएल

दरअसल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद अब 17 मई को ये टूर्नामेंट फिर से शुरू हो रहा है। रद्द होने के बाद आईपीएल 2025 के फाइनल की तारीख भी बदल गई है, अब फाइनल मुकाबला 25 मई नहीं बल्कि 3 जून को खेला जाएगा। प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी, जिसके वेन्यू का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ