हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: RCB से होगा डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच, जानें एक क्लिक पर KKR का पूरा शेड्यूल

IPL 2025: आईपीएल 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। आईपीएल का पहला मैच गत विजेता KKR और RCB के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

IPL 2025: बीसीसीआई ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है.गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपना पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। केकेआर ने पिछले साल के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। इससे पहले उसने 2012 और 2014 में भी खिताब जीता था।

आईपीएल 2025 में केकेआर का पूरा शेड्यूल यहां देखें

 

22 मार्च (शनिवार) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
26 मार्च (बुधवार) बनाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे
31 मार्च (सोमवार) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई में शाम 7:30 बजे
3 अप्रैल (गुरुवार) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
6 अप्रैल (रविवार) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे
11 अप्रैल (शुक्रवार) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) चेन्नई में शाम 7:30 बजे
15 अप्रैल (मंगलवार) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे
21 अप्रैल (सोमवार) बनाम गुजरात टाइटंस (जीटी) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
26 अप्रैल (शनिवार) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
29 अप्रैल (मंगलवार) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) दिल्ली में शाम 7:30 बजे
4 मई (रविवार) बनाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
7 मई (बुधवार) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कोलकाता में शाम 7:30 बजे
10 मई (शनिवार) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
17 मई (शनिवार) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे

जानें कहां पर होगा फाइनल मुकाबला

लीग चरण के दौरान प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का समापन प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में होगा, जबकि क्वालीफायर 2 और फाइनल 25 मई को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

केकेआर की आईपीएल 2025 के लिए टीम

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली , उमरान मलिक

संबंधित खबरें

Tags:
KKR

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola