IPL 2025: RCB के गेंदबाज ने पर्पल कैप लिस्ट में मचाई खलबली, एक झटके में नंबर-2 पर पहुंचा

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पर्पल कैप लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। हेजलवुड अब नंबर-2 पर पहुंच गए हैं।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंबाज किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। बारिश के चलते ये मैच देरी से शुरू हुआ था, जिसके चलते ओवर घटाकर 14 कर दिए गए थे। इस मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सीजन-18 में ये आरसीबी की अपने होम ग्राउंड पर तीसरी हार है। हालांकि मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। एक समय हेजलवुड ने मैच पर आरसीबी की पकड़ काफी मजबूत करवा दी थी, लेकिन अंत में टीम हार गई। वहीं इस मैच में कमाल की गेंदबाजी के चलते हेजलवुड की पर्पल कैप लिस्ट में एंट्री हो चुकी है।

विज्ञापन

पर्पल कैप लिस्ट में हेजलवुड की लंबी छलांग

जोश हेजलवुड आईपीएल 2025 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी इस सीजन की बेस्ट गेंदबाजी देखने को मिली। हेजलवुड ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 14 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इस सीजन अब जोश के नाम 12 विकेट दर्ज हो गए हैं। 12 विकेट के साथ हेजलवुड पर्पल कैप की लिस्ट में लंबी छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद 12 विकेट के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 की पर्पल कैप की लिस्ट

खिलाड़ी का नाम टीम खेले गए मैच विकेटों की संख्या
नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7 12
जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 7 12
कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स (DC) 6 11
खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 7 11
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) 6 11

 

विज्ञापन

95 रन बना पाई थी आरसीबी

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। टिम डेविड के अलावा कोई बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया था। टिम डेविड ने इस मैच में नाबाद 50 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। नेहाल वढेरा ने पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ