Chinnaswamy Stadium Stampede: जीत का जश्न मना रही थी RCB, विक्ट्री परेड से पहले अचानक मची भगदड़, कई लोगों की मौत
IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर 6 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया। आखिरकार आरसीबी ने 18 साल बाद टाइटल जीत ही लिया। खिताब जीतने के बाद 4 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। हालांकि इस दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। कई फैंस के घायल होने की भी खबर सामने आई है।
3 जून को आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता। आरसीबी ने 18 साल बाद पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी। आरसीबी 4 जून को बेंगलुरु पहुंची थी। जहां पर कर्णाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी आरसीबी टीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान टीम का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया था। वहीं विक्ट्री परेड के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि भगदड़ से कई लोगों की मौत भी हो गई है।
#WATCH | Bengaluru: Fans of #RoyalChallengersBengaluru gather in large numbers outside Vidhana Soudha to catch a glimpse of their champion team #RoyalChallengersBengaluru team will arrive at Vidhana Soudha, where they will be felicitated by the Karnataka government… pic.twitter.com/axXtpvIU1m
— ANI (@ANI) June 4, 2025
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: