IPL 2025: कुलदीप-रिंकू के बीच 'थप्पड़ कांड' पर बवाल, दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसे किया अपने गेंदबाज का बचाव

Kuldeep Yadav-Rinku Singh: मंगलवार को कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप यादव रिंकू सिंह को थप्पड़ मार रहे हैं।

Kuldeep Yadav-Rinku Singh

Kuldeep Yadav-Rinku Singh

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: आईपीएल 2025 में मंगलवार को एक बार फिर से ‘थप्पडकांड’ देखने को मिला, जहां दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह को मजाक में चांटा मार दिया। इस वीडियो के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह साफ कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सब ठीक है।

विज्ञापन

इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक साथ काफी मजाक करते नजर आ रहे हैं, जहां उनके बीच काफी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। बता दें कि मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले के बाद रिंकू और कुलदीप कुछ खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते और हंसते हुए देखे गए। अचानक, कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वो काफी परेशान नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक

इस वीडियो के बाद फैंस के बीच अटकलें तेजी से फैलने लगीं, जिससे उत्तर प्रदेश के दो स्टार खिलाड़ी के बीच दरार की ओर इशारा होने लगा। लेकिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और अब दिल्ली के वीडियो शेयर करने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है।

रिंकू ने खेली 36 रनों की पारी

मैच की बात करें तो रिंकू ने पहली पारी में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से डिफैंडिंग चैम्पियन कोलकाता का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 25 गेंदों में तीन चौकों और एक शानदार छक्के की मदद से 36 रन बनाए, जिसकी बदौलत केकेआर ने 204 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। रिंकू 18वें ओवर में विपराज निगम की गेंद पर आउट हो गए। कुलदीप की बात करें तो उनका मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जहां उन्होंने तीन ओवर में 27 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ