IPL 2025: बीच मैदान कुलदीप ने अचानक क्यों जड़ दिया रिंकू सिंह को चांटा, सच का हुआ पर्दाफाश!

Kuldeep Yadav Rinku Singh: दिल्ली और कोलकाता के बीच हुए मैच के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। यहां कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिए।

rinku singh Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav Slaps Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से पीट दिया। इस मैच के खत्म होने के बाद कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को ध्यान खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुलदीप रिंकू को चांटा मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने यह भी डिमांड कर दी कि कुलदीप को बैन कर देना चाहिए।

दोनों खिलाड़ियों के बीच किस चीज को लेकर बात हो रही थी, यह तो फिलहाल तय नहीं है। लेकिन यह तय है कि कुलदीप ने यहां मजाक में रिंकू को थप्पड़ मारा। बाद में केकेआर टीम ने खुद एक वीडियो शेयर करके इस बात पर मुहर लगा दी कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सब ठीक है। इस मैच में रिंकू के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 25 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ