IPL 2025: दो विकेट हासिल करते ही अर्शदीप कर देंगे बड़ा धमाका, तोड़ देंगे पीयूष चावल का ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2025: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम है। उन्होंने पंजाब की तरफ से 87 मैचों में खेलते हुए 84 विकेट लिए थे।

Arshdeep Singh (1)

IPL 2025: 15 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 31वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पंजाब किंग्स ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से तीन जीते हैं और दो हारे हैं। वहीं कोलकाता ने छह मैचों में तीन जीते और तीन में उन्हें हार मिली है। इस मैच में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।

विज्ञापन

अर्शदीप बन सकते हैं पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2025 में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैचों में 27.14 की औसत और 9.50 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 43 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

विज्ञापन


अब अर्शदीप के पास एक खास मौका है। अगर वो अगले मैच में दो विकेट ले लेते हैं तो वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड पीयूष चावला के नाम है, जिन्होंने पंजाब के लिए 87 मैचों में 84 विकेट लिए थे। अर्शदीप ने अब तक 70 मैचों में 83 विकेट लिए हैं। अगर वो एक विकेट लेते हैं तो चावला की बराबरी कर लेंगे और दो विकेट लेकर उनसे आगे निकल जाएंगे। अर्शदीप ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से लगातार पंजाब किंग्स के लिए ही खेल रहे हैं। वहीं, पीयूष चावला ने 2008 से 2013 तक पंजाब की टीम के लिए खेला था।

स्टोइनिस के पास भी खास रिकॉर्ड बनाने का मौका

आईपीएल 2025 की शुरुआत में पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन अब उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पा ली है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 34 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए।

विज्ञापन

अब स्टोइनिस टी20 क्रिकेट में 6,500 रन पूरे करने से सिर्फ 13 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 312 मैचों की 283 पारियों में 29.89 की औसत और 137.37 की स्ट्राइक रेट से 6,487 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ