IPL 2025: हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 28वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।

BeFunky-collage - 2025-04-13T193356.436

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 28वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 35 और रियान पराग ने 30 रनों की पारी खेली। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन

174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 17.3 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। फिल साल्ट ने 65 रन बनाए, विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए और देवदत्त पडिक्कल ने भी नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

हार के बाद संजू सैमसन का बड़ा बयान

मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, “हां, बिल्कुल (जब उनसे पूछा गया कि क्या 170 रन आसान स्कोर था)। मुझे लगता है कि इस तरह के धीमे पिच पर टॉस हारना भारी पड़ता है। दिन में खेलने और पहले 10 ओवर धूप में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है। हमें पता था कि आरसीबी हमें कड़ी टक्कर देगी और उन्होंने पावरप्ले में ही मैच का रुख अपनी ओर कर लिया।”

विज्ञापन

संजू ने आगे कहा, “कैच मैच जिताते हैं। उन्होंने भी हमारे कैच छोड़े और हमने भी उनके (मुस्कुराते हुए)। इसमें कोई शक नहीं कि हमें अपने खेल में सुधार करना होगा। आरसीबी को इसका पूरा श्रेय जाता है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान था और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।”

आखिर में संजू बोले, “हम अपनी गलतियों से सीख रहे हैं और टीम के अंदर मजबूत वापसी को लेकर अच्छी बातचीत चल रही है। हमें पिछली बातों को भूलकर अगले मैच में पॉजिटिव वापसी करनी होगी।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ