IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया अपना बेस प्राइज, मौजूदा फॉर्म दिला सकती है बड़ी रकम

Arjun Tendulkar: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए चुना गया है।

Arjun tendulkar

Arjun tendulkar

Arjun Tendulkar: इस साल मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर अब मेगा ऑक्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चार सीजन से आईपीएल का हिस्सा रहे अर्जुन ने इस साल 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ मेगा ऑक्शन में एंट्री ली है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई के साथ की थी, जहां उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपये था।

विज्ञापन

वह आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के तौर पर यूएई गए थे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन को 30 लाख रुपये में फिर से साइन किया। अर्जुन को 2023 में ही आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। यहां उन्हें पूरे सीजन में चार मैच खेलने का मौका मिला। वो हालांकि इस साल आईपीएल में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए। मुंबई के पास फिलहाल एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड बचा है, ऐसे में अर्जुन की फॉर्म को देखते हुए टीम उन्हें फिर से अपने साथ जोड़ सकती है।

विज्ञापन

फॉर्म में हैं अर्जुन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन जोरदार फॉर्म में हैं और रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मौजूदा फॉर्म उन्हें मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम दिला सकती है। मुंबई ने इस बार अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम मैनेजमेंट ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उसमें जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है।

विज्ञापन

इस बार हार्दिक ही संभालेंगे कमान

टीम ने इस बार पहले ही कंफर्म कर दिया है कि कप्तानी में कोई बदलाव नहीं होगा और हार्दिक ही आईपीएल 2025 में टीम को लीड रखेंगे। पांच बार की आईपीएल चैंपियंस ने 2024 में हार्दिक के नेतृत्व में अपना सबसे खराब आईपीएल सीजन खेला, जहां वो पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ