Former Cricketer Told Who Will Win Trophy IPL 2024: आईपीएल 2024 का आधा सीजन बीत चुका है। अभी तक इस सीजन के 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2024 में कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई करने वाली है, यह भी धीरे-धीरे साफ होता दिख रहा है। अंकतालिका की बात करें, तो संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर विराजमान है। लेकिन फिर भी पूर्व क्रिकेटर ने जो दावा किया है, उससे करोड़ों फैंस हैरान हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपने बयान से साफ इशारा कर दिया है कि राजस्थान भले ही अंकतालिका में टॉप पर विराजमान है, लेकिन वह ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट
‘टीम में सही कॉम्बिनेशन बेहद जरूरी’
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि प्लेऑफ के लिए राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफाई कर सकती है। अब लखनऊ सुपरजायंट्स भी रेस में बनी हुई है। यहां से कौन टीम फाइनल जीतेगी, यह उसके प्रदर्शन पर आधारित होगा। कौन सी टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में सही कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करती है, कौन गलती नहीं करती है और किसके खिलाड़ी चोटिल नहीं होते हैं, इसके आधार पर फाइनल जीती जाएगी।
ये भी पढ़ें:- पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
‘ये टीम जीतेगी आईपीएल ट्रॉफी’
वसीम अकरम ने आगे कहा कि मैं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काम कर चुका हूं, मैं गिरगिट की तरह रंग बदलना नहीं चाहता हूं। कोलकाता मेरी फेवरेट टीम है और मैं उसी को जीतते देखना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि केकेआर में गौतम गंभीर की वापसी होने के बाद यह टीम और अधिक मजबूत हो गई है। ऐसे में मैं केकेआर को ही फिर से जीतते देखना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि केकेआर के बाद मुझे चेन्नई सुपर किंग्स काफी पसंद है। सीएके अंतत: जरूर वापसी करेगी। फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान के रूप में रुतुराज गायकवाड़ को कमान सौंप कर भविष्य के लिए तैयारी कर ली है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन 4 फैक्टर्स पर फंसी टीम की पेंच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
12 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
41 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines