---विज्ञापन---

पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए ने किया हमला, जख्मी हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

Former Zimbabwe legend Guy Whittall: जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटॉल तेंदुए के हमले से बाल-बाल बच गई है। फिलहाल पूर्व क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं।

Former Zimbabwe legend Guy Whittall: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटॉल पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर की जान बाल-बाल बची। उनके साथ इस घटना की खबर गाइ की पत्नी हन्ना स्टॉक्स व्हिटाल ने दी। गाइ की पत्नी ने तस्वीरें साझा करके बताया कि उनके पति के साथ क्या हुआ। तेंदुए के हमले के बाद गाइ व्हिटाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूर्व क्रिकेटर को सर्जरी से गुजरना पड़ा।

---विज्ञापन---

पूर्व क्रिकेटर की पत्नी हन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि हम काफी भाग्यशाली है लोगों ने समय रहते हमारी जान बचाई। कर्मचारियों ने उसको हिप्पो क्लिनिक में भर्ती कराया। जिसके बाद आगे के इलाज के लिए गाइ को मिल्टन पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

---विज्ञापन---

व्हिटाल जिम्बाब्वे में एक सफारी व्यवसाय चलाता है और हुमानी में कंजर्वेंसी के माध्यम से ट्रैकिंग के दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया था। इस बीच, यह पहली बार नहीं है जब व्हिटाल का सामना किसी जंगली जानवर से हुआ हो। 2013 में, उन्होंने अपने बिस्तर के नीचे 8 फुट लंबे मगरमच्छ को छिपा हुआ पाया। बताया गया कि 150 किलो का मगरमच्छ हुमानी लॉज में आ गया और पूरी रात उसके बिस्तर के नीचे बिताई।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन 4 फैक्टर्स पर फंसी टीम की पेंच

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए खुशखबरी, RCB अब ऐसे प्लेऑफ में पहुंचेगी; जानें पूरा समीकरण

First published on: Apr 25, 2024 04:08 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola