Virat Kohli Returns: आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आरसीबी का दिग्गज खिलाड़ी 2 महीने के बाद भारत लौट आया है। इससे आरसीबी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आरसीबी के तमाम बड़े खिलाड़ी एक के बाद एक करके टीम ज्वाइन करते जा रहे थे, लेकिन विराट कोहली को लेकर कोई अपडेट नहीं था। अब किंग कोहली लंदन से वापस भारत लौट आए हैं। अब वह एक-दो दिनों के भीतर आरसीबी को ज्वाइन कर सकते हैं। आरसीबी फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: अगर जीतना है Final, तो बैंगलोर को प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी को करना चाहिए शामिल
13 जनवरी को खेला था आखिरी मैच
विराट कोहली पिता बनने वाले थे। इस कारण से वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले से ही लंदन चले गए थे। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अब करीब 2 महीने के बाद विराट की वापसी ना सिर्फ आईपीएल के दृष्टिकोण से अच्छी खबर है, बल्कि टी20 विश्व कप के मद्देनजर भी भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस 2 महीने के ब्रेक के बाद खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 13 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 29 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रिवील की अपनी नई जर्सी, प्रीति जिंटा भी रहीं मौजूद, यहां देखें ‘फर्स्ट लुक,’
ओपनिंग मैच में दिखेगा धमाल
विराट कोहली को कोई भी मैच खेले 2 महीने से अधिक का वक्त हो चला है। ऐसे में आईपीएल 2024 में किंग कोहली कैसा कहर बरपाते हैं यह देखने वाली बात होगी। हमेशा की तरह आरसीबी फैंस एक बार फिर से इस उम्मीद में हैं कि उनकी बैंगलोर की टीम आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी। इसको लेकर आरसीबी की टीम कमर भी कस चुकी है। फाफ डु प्लेसिस से लेकर ग्लेन मैक्सवेल तक सभी इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खास बात है कि टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला बैंगलोर को चेन्नई के खिलाफ 22 मार्च से खेलना है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 GT SWOT Analysis: नया कप्तान, इंजरी की मार; कैसी रहेगी शुभमन गिल की संभावित Playing 11
टी20 विश्व कप खेलने पर असमंजस
बता दें कि विराट कोहली टी20 विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना जाएगा। टीम सेलेक्टर विराट को विश्व कप के लिए चुनने के पक्ष में नहीं हैं। सेलेक्टर का मानना है कि कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम सेलेक्टर का कहना है कि टी20 विश्व कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस मैदान का कंडीशन कोहली के लिए शूट नहीं करेगा, कोहली यहां तूफानी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, इसी कारण से सेलेक्टर उन्हें नहीं चुनने के पक्ष में है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines