IPL 2024 Gujarat Titans Swot Analysis New Captain Shubman Gill Squad Probable Playing 11

IPL 2024 GT SWOT Analysis: नया कप्तान, इंजरी की मार; कैसी रहेगी शुभमन गिल की संभावित Playing 11

IPL 2024 Gujarat Titans SWOT Analysis: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम नए कप्तान के साथ तो उतरेगी। इस टीम के कप्तान अब शुभमन गिल हैं। इसके अलावा टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या है। मोहम्मद शमी टीम से बाहर हैं। तो मैथ्यू वेड भी कुछ मैच मिस करेंगे। रोबिन मिंज का एक्सीडेंट हो गया था।

IPL 2024 Gujarat Titans SWOT Analysis: गुजरात टाइटंस की टीम पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट टीम है। 2022 में इस टीम ने खिताब जीता था और 2023 में टीम रनर अप रही थी। मगर उस टीम को वहां तक पहुंचाने वाले कप्तान और स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी दोनों आगामी आईपीएल में टीम के साथ नहीं दिखेंगे। हार्दिक अब मुंबई के कप्तान हैं तो शमी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं। यानी यह टीम नई और इंजरी से जूझ भी रही है।

विज्ञापन

शमी तो बाहर हैं इसके अलावा मैथ्यू वेड भी कुछ शुरुआती मैच मिस करेंगे। रोबिन मिंज का एक्सीडेंट हुआ था इस कारण वह भी बाहर हो गए हैं। यानी यह टीम हर तरफ से दिक्कतों से घिरी है। मगर फिर भी यह टीम मजबूत है। टीम के कप्तान हैं प्रिंस ऑफ अहमदाबाद कहे जाने वाले शुभमन गिल। इसके अलावा राशिद खान, डेविड मिलर, स्पेन्सर जॉनसन जैसे कई बड़े खिलाड़ी हैं टीम के पास। आइए जानते हैं इस टीम की संभावित 11 सहित सभी बातों के बारे में:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ