हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: 'अरे भाई केला तो आराम से खाने दो...' विराट कोहली के वीडियो पर फैंस का मजेदार रिएक्शन

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अपना पिछला मैच केकेआर के साथ खेला था। इस मैच के दौरान का विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ipl 2024 virat kohli banana video social media fans reaction rcb

IPL 2024 Virat Kohli Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर आग उगल रहा है। इस सीजन विराट एक शतक भी लगा चुके हैं। अभी विराट कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी सजी है। अक्सर देखा गया है कि जब-जब विराट मैदान पर होते हैं तो कैमरा फोकस कोहली पर ही ज्यादा रहता है।

विराट अक्सर मैदान पर मस्ती करते हुए दिखते है जो कैमरे में कैद हो जाता है जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आता है। वहीं सोशल मीडिया विराट को एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया विराट का वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमे कोहली केला खाते हुए दिख रहे हैं। तभी कोहली के पास गेंद आ जाती है और विराट केला छोड़कर गेंद पकड़ने के लिए भाग पड़ते हैं। विराट कोहली के इस वीडियो को फेसबुक पर Guru Alex नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि अपने कोहली भाई को ठीक से केला तो खा लेने देते। इस वीडियो के नीचे यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑरेंज कैप होल्डर कोहली

आईपीएल 2024 में भले ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी हो लेकिन विराट कोहली हर मैच में टीम के लिए अकेले लड़ते हुए दिखाई देते हैं। अभी तक विराट ने आईपीएल 2024 में 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें विराट ने 379 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने एक शतक भी लगाया है। इस दौरान विराट का स्ट्राइक 150 का रहा है। इस सीजन विराट के बल्ले से 36 चौके और 16 छक्के निकल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अब तक सबसे शर्मनाक है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, जानें अन्य 9 कप्तानों का हाल

विज्ञापन

 ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर खतरा, इस खिलाड़ी ने बढ़ाई रोहित शर्मा की टेंशन

ये भी पढ़ें:- ‘हमारा कैप्टन कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो…’, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने किया रिएक्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola