'हमारा कैप्टन कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो...', मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने किया रिएक्ट

Rohit Sharma Mumbai Indians: रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम की बस में थे। तभी जयपुर में फैंस ने नारे लगाना शुरू कर दिया। रोहित शर्मा ने इन नारों पर रिएक्ट किया।

Rohit Sharma Mumbai indians

Rohit Sharma Mumbai indians

Rohit Sharma Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आईपीएल में अपना नया बनाया है। हालांकि एमआई के कुछ फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से नाराज चल रहे हैं। यही वजह है कि हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया और यहां तक कि मैदान पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस में फूट की भी खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह फैंस की नारों पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम की बस जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले ट्रैफिक में फंस गई थी। इस दौरान वहां कुछ फैंस आए और उन्होंने रोहित के लिए जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। रोहित विंडो साइड वाली सीट पर ही बैठे थे। पहले तो फैंस ने रोहित-रोहित चिल्लाना शुरू किया। जिस पर रोहित मुस्कुराए। उन्होंने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

विज्ञापन

शुरू में झेंप गए रोहित शर्मा 

इसके बाद फैंस ने मुंबई चा राजा रोहित शर्मा…मुंबई चा राजा रोहित शर्मा कहना शुरू किया। इस पर रोहित हंसने लगे और उन्होंने थंब बनाकर रिएक्ट किया। इसके बाद फैंस ने बोलना शुरू किया- हमारा कैप्टन कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो, हमारा कैप्टन कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो…जैसे ही फैंस ने ये कहना शुरू किया, रोहित शुरू में तो थोड़े झेंप गए।

विज्ञापन

नजरें नहीं चुरा पाए रोहित

उन्होंने फैंस से नजरें चुरानी चाहीं, लेकिन वे ज्यादा देर तक ऐसा नहीं कर सके। फैंस को बार-बार ये नारा लगाते देख रोहित खिलखिलाकर हंसने लगे। उनके साथ ही टीम में बैठे अन्य खिलाड़ी भी मुस्कुराने लगे। इसके बाद वे कुछ बोलते नजर आए। कुल मिलाकर रोहित शर्मा फैंस के सामने अजीब स्थिति में फंस गए। रोहित का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7वें स्थान पर काबिज है मुंबई इंडियंस 

बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में एमआई की टीम 6 अंकों के साथ 7वें स्थान पर काबिज है। रोहित शर्मा कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या का सपोर्ट कर चुके हैं। वहीं हार्दिक ने भी कहा था कि रोहित भले ही कप्तान न हों, लेकिन वे मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों विराट कोहली ने भी फैंस से हार्दिक को न चिढ़ाने की अपील की थी। हालांकि फैंस की नाराजगी कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ