
IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर खतरा, इस खिलाड़ी ने बढ़ाई रोहित शर्मा की टेंशन
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
IPL 2024 Virat Kohli Organe Cap: इस आईपीएल सीजन में खूब रन बरस रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला तूफान मचा रहा है। कोहली ने अब तक 8 मैचों में 63.16 की औसत से 379 रन बना लिए हैं। लंबे समय से ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बरकरार है, लेकिन अब इस पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। चार खिलाड़ी 300 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
विराट कोहली के सबसे नजदीक सन राइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड हैं। हेड ने महज 6 मैचों में 54 के औसत से 324 रन जड़े हैं। रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित के नाम अब तक 8 मैचों में 43.28 के औसत से 303 रन हो चुके हैं। हालांकि पिछले दो मैचों में वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके। अब रोहित की टेंशन शुभमन गिल ने बढ़ा दी है। गिल ने 8 मैचों में 298 रन बना लिए हैं। वह रोहित से 6 रन ही दूर हैं। ऑरेंज कैप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है।
वीडियो में जानें विराट कोहली की ऑरेंज कैप को किन बल्लेबाजों से खतरा है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: