Suryakumar Yadav Mohammad Nabi Son: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से वापसी की थी। हालांकि उनका बल्ला नहीं चला और वे डक पर आउट हो गए। इस तरह फैंस को सूर्या का स्टाइल देखने को नहीं मिला, लेकिन अब आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले उन्हें उन्हीं की स्टाइल में बल्लेबाजी नजर आई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद नबी के बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें जूनियर नबी सूर्या की गेंदों पर रन ठोकते नजर आ रहे हैं।
जूनियर नबी की सूर्या स्टाइल
वानखेड़े स्टेडियम में शूट हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या जूनियर नबी को पैड पर एक गेंद फेंकते हैं तो वह इस पर छक्का जड़ देते हैं। इसके बाद सूर्या कुछ और गेंद डालते हैं जिस पर जूनियर नबी बेहतरीन शॉट लगाते हैं। एक गेंद पर वह सूर्या स्टाइल में पीछे की ओर शॉट जड़ने की कोशिश कर अपना क्लास दिखाते हैं। फिर सूर्या उन्हें एक टास्क देते हैं।
सूर्या ने जमकर की तारीफ
सूर्या कहते हैं 1 बॉल पर 2 रन बनाकर दिखाओ। जैसे ही सूर्या बॉल डालते हैं वह तेजी से दो रन भागते हैं और अपना टास्क पूरा कर लेते हैं। सूर्या इसके बाद उनकी जमकर तारीफ करते हैं। सूर्या कहते हैं- तुम बहुत टैलेंटेड हो। बैटिंग, बॉलिंग…ऑलराउंडर परफॉर्मेंस देते हो।
लगाया हेलिकॉप्टर शॉट
इसी के साथ एमआई ने नबी के बेटे के कुछ और वीडियो शेयर किए थे। उनमें से एक में जूनियर नबी को रिवर्स स्कूप खेलते हुए देखा गया। ग्लेन मैक्सवेल ने भी इसकी तारीफ की थी। वहीं एक अन्य वीडियो में वह हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आए।
नबी के एक और बेटे हसन ईसाखिल ने करियर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में U19 विश्व कप खेला। वहीं मोहम्मद नबी ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेला है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, स्क्वॉड में शामिल किया धाकड़ खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: IPL का पूर्व कप्तान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा, टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या विराट कोहली फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? जानें फ्रेंचाइजी के वायरल पोस्ट का सच
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
36 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
43 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines