IPL का पूर्व कप्तान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा, टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार

Major League Cricket, Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट स्टीव स्मिथ एक बार फिर टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Washington Freedom signs Steve Smith for MLC 2024

टी20 क्रिकेट में नजर आएंगे स्टीव स्मिथ।

Major League Cricket, Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट स्टीव स्मिथ एक बार फिर टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) फ्रेंचाइजी वाशिंगटन फ्रीडम से जुड़ गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। वाशिंगटन फ्रीडम ने स्मिथ का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘परिवार में स्वागत है स्टीव स्मिथ।’

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट से दूर हैं स्मिथ

स्मिथ को पिछले दिनों फ्रीडम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया था। 2023 में NSW के खिलाड़ी मोइजेस हेनरिक्स, तनवीर संघा और बेन द्वारशुइस सिक्सर्स और जोश फिलिप फ्रीडम टीम का हिस्सा थे। स्टीव स्मिथ को हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। वह हाल ही के दिनों में ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेले हैं। BBL 2022-23 सीजन में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 174.74 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इस IPL फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ IPL फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की है। महेंद्र सिंह धोनी स्मिथ की कप्तानी में IPL खेल चुके हैं। IPL में स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 103 मैच में 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में स्मिथ ने 11 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन है। वह आखिरी बार IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ