IPL 2024: क्या विराट कोहली फिर से बनेंगे RCB के कप्तान? जानें फ्रेंचाइजी के वायरल पोस्ट का सच

IPL 2024 में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान कुछ फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो कुछ ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

Will Virat Kohli become captain of RCB

Virat Kohli, RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान कुछ फ्रेंचाइजी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो कुछ ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं। ऐसे में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17वें सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत प्राप्त की है और 4 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 2 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। RCB के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट से संकेत मिल रहे हैं कि क्या लगातार खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली को फिर से बेंगलुरु की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस वायरल ट्वीट की सच्चाई क्या है, इस रिपोर्ट में जान लीजिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ