IPL 2024 SRH vs RR: आईपीएल में अंपायरिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई फैसलों को लेकर खूब विवाद हुआ। एक नया बवाल गुरुवार को सामने भी आया। राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल्स के निदेशक और कोच कुमार संगकारा अंपायर के एक फैसले पर भड़क गए। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ये वाकया सन राइजर्स की पारी के 15वें ओवर में हुआ।
आगे निकल गए थे हेड
रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने जैसे ही ट्रेविस हेड को वाइड यॉर्कर फेंकी। हेड ने इस पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन वे चूक गए। हेड का बैलेंस भी बिगड़ गया। जैसे ही रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने देखा कि हेड क्रीज से आगे हैं, उन्होंने स्टंप्स पर थ्रो फेंक दी, जिससे गिल्लियां बिखर गईं। इसके बाद रॉयल्स की ओर से जोरदार अपील हुई।
भड़क गए कुमार संगकारा
जिसमें लगने लगा कि शायद हेड का बल्ला क्रीज तक नहीं पहुंचा था, लेकिन थर्ड अंपायर को लगा कि हेड क्रीज तक पहुंच गए हैं। इसलिए उन्होंने उन्हें नॉट आउट करार दे दिया। इसके बाद कुमार संगकारा भड़क गए। वह इस फैसले पर अंपायर से बातचीत करते नजर आए। अंपायर के इस डिसीजन से कमेंटेटर सुनील गावस्कर और माइकल क्लार्क भी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना था कि बैट हवा में था।
ये भी पढ़ें: 20 साल की उम्र में क्रिकेटर का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
अगली ही गेंद पर हो गए आउट
हालांकि इस डिसीजन के बाद हेड अगली ही गेंद पर आउट हो गए। आवेश की वाइड यॉर्कर पर उन्होंने जैसे ही बल्ला लगाया, बॉल मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस पर गावस्कर ने कहा- कर्म बदला लेता है। हेड ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 44 गेंदों में 58 रन बनाकर आईपीएल 2024 में अपना चौथा अर्धशतक जमाया।
ये भी पढ़ें: वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी पर लगा 5 साल का बैन, भारत के खिलाफ खेल चुका है मैच
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ये सब जीवन का हिस्सा…रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, इन 11 पर होगी नजरें
ये भी पढ़ें:- ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines