हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs LSG: नीतीश कुमार रेड्डी ने पकड़ा गजब कैच, बाउंड्री रोप के पास दिखाई शानदार फील्डिंग

Nitish Kumar Reddy Catch: सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार कैच पकड़कर क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy Catch SRH vs LSG

Nitish Kumar Reddy Catch: सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने इस आईपीएल सीजन में काफी प्रभावित किया है। उन्होंने जहां एक ओर बल्लेबाजी से धूम मचाई है तो वहीं दूसरी ओर फील्डिंग में भी बेहतरीन नजर आए हैं। बुधवार को हैदराबाद के स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नीतीश रेड्डी ने शानदार कैच पकड़कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।

नीतीश ने लगाई छलांग

ये वाकया तीसरे ही ओवर में देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार ने एलएसजी के ओपनर क्विंटन डी कॉक को पहली गेंद डाली तो उन्होंने पैर खोले और इसे अपने फेवरेट पिकअप शॉट के साथ डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर उड़ा दिया। बॉल को उड़ता देख डीप की ओर लगे फील्डर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऊंची छलांग लगाई और दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की।

सूझबूझ से पकड़ा शानदार कैच

 

जब वे नीचे आए तो उनका बैलेंस बिगड़ने लगा, उनका पैर भी बाउंड्री रोप के नजदीक चला गया, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बॉल को तुरंत बाहर की ओर फेंका। फिर खुद बाउंड्री के अंदर जाकर बाहर आए और शानदार कैच पकड़ लिया। नीतीश कुमार रेड्डी का कैच उस वक्त चर्चा में आ गया है, जब संजू सैमसन के विकेट और शाई होप के कैच पर बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

नीतीश रेड्डी ने मचाई धूम

आपको बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा रखा है। नीतीश 8 मैचों में 239 रन ठोक चुके हैं। उनका औसत 47.80 का है। जबकि स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

सनवीर सिंह ने पकड़ा बेहतरीन कैच

नीतीश कुमार रेड्डी के बाद सनवीर सिंह ने भी बेहतरीन फील्डिंग का नजारा दिखाया। सनवीर ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस जैसा बड़ा विकेट आउट किया। भुवनेश्वर कुमार की बॉल को मार्कस ने लेग साइड की ओर पुल किया। जिस पर सनवीर ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। इस मैच में मार्कस को सनवीर की शानदार फील्डिंग की वजह से महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या बाउंड्री रोप पर लग सकती है LED? फैंस ने विवाद के बाद दिया अनोखा सुझाव 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने निकाला बाउंड्री विवाद का तोड़, बोले- इससे चीजें पारदर्शी हो जाएंगी 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम? 

ये भी पढ़ें: DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब 

ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज 

ये भी पढ़ें: DC Vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola