Sanjiv Goenka KL Rahul Controversy: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली करारी हार के बाद संजीव टीम के कप्तान केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए थे। वह इस व्यवहार के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद फोटोज पर भी कमेंट करना शुरू कर दिया।
कमेंट्स पर लगाई लिमिट
अब खबर है कि संजीव गोयनका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स पर लिमिट लगा दी है। अब हर यूजर उनके फोटोज पर कमेंट नहीं कर सकता। दरअसल, यूजर केएल राहुल के समर्थन में उनके इंस्टाग्राम फोटोज पर कमेंट्स कर रहे थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस विवाद के बाद ये कदम उठाया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि पर्दे के पीछे केएल राहुल की कप्तानी को लेकर भी बातचीत चल रही है। हालांकि कुछ सूत्रों ने ये भी कहा है कि ऐसी कोई चर्चा नहीं है। फिलहाल फ्रेंचाइजी का ध्यान बचे दो मैचों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का है।
दो बार प्लेऑफ में पहुंची है एलएसजी
जाने-माने उद्योगपति संजीव गोयनका ने अक्टूबर 2021 में फ्रेंचाइजी को खरीदा था। RP-संजीव गोयनका ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इसे अपना बनाया था। एलएसजी की टीम साल 2022 में लीग मुकाबलों के बाद तीसरे नंबर की टीम बनी थी। टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीतकर 18 पॉइंट हासिल किए थे। हालांकि प्लेऑफ में उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पिछले सीजन में भी एलएसजी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लखनऊ की टीम ने 14 में से 8 मुकाबले जीतकर 17 अंक हासिल किए थे। हालांकि मुंबई इंडियंस से उसे हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल-संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी बात? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें: GT vs CSK: साई सुदर्शन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, IPL में किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
23 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
51 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines