RR vs RCB: विराट कोहली का शानदार शतक, आरसीबी ने बनाए 183 रन

IPL 2024 RR vs RCB: आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। विराट का ये आईपीएल इतिहास का 8वां शतक है।

IPL 2024 RR vs RCB Virat Kohli

IPL 2024 RR vs RCB Virat Kohli Image Credit: Social Media

IPL 2024 RR vs RCB: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए। अब राजस्थान को ये मैच को जीतने के लिए 184 रनों की जरुरत है। इस मैच में एक बार फिर से आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार पारी खेली है। विराट ने इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है।

विज्ञापन

कोहली की ‘विराट’ पारी

विराट कोहली इस मैच में शानदार लय में दिखाई दिए। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान विराट ने 12 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। विराट कोहली का ये इस सीजन का पहला और आईपीएल इतिहास का 8वां शतक है। आईपीएल में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

विज्ञापन

विराट के अलावा इस मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी अच्छी पारी खेली। फाफ ने 33 गेंदों पर 44 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान फाफ ने 2 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। वहीं इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से टीम और फैंस को निराश किया। मैक्सवेल महज एक रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

ऐसी रही राजस्थान की गेंदबाजी

इस मैच में राजस्थान की गेंदबाजी पहले पावरप्ले में कुछ खास नहीं रही। पहले पावरप्ले में राजस्थान के गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे। 13.6 ओवर में राजस्थान को युजवेंद्र चहल ने पहली सफलता फाफ के रूप में दिलाई थी। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल और बर्गर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बर्गर ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट चटकाया था। इसके अलावा राजस्थान का कोई भी गेंदबाजी विकेट नहीं ले पाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ