RR vs PBKS: नहीं छिन सकी राजस्थान की बादशाहत, पंजाब समेत इन टीमों का सफर लगभग खत्म

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दे दी है। इस जीत से प्लेऑफ की राह लगभग साफ हो गई है। प्लेऑफ की रेस से इन 3 टीमों का पत्ता लगभग साफ होता दिख रहा है। चलिए बताते हैं राजस्थान की जीत के बाद क्या कहता है अंकतालिका।

IPL 2024 RR vs PBKS Rajasthan won New Points Table 3 Teams out

राजस्थान रॉयल्स।

IPL 2024 RR vs PBKS: संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार राजस्थान का वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान ने एक और मुकाबले में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस मैच से पहले आरआर की सेना 5 में से 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर विराजमान थी। अब पंजाब के खिलाफ भी रॉयल्स ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को मात दे दी और अंकतालिका में 6 में से 5 जीत के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान की इस जीत से पॉइंट्स टेबल की सूरत लगभग साफ होती दिख रही है। राजस्थान का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है। राजस्थान जैसे ही 3 और मैच जीत लेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की स्थिति बहुत बुरी हो गई है। पंजाब की टीम इस मैच से पहले अंकतालिका में 5 मैचों में से 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर थी, अब वह 6 में से 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। यहां से पंजाब के लिए वापसी करना मुश्किल लग रहा है। पंजाब की लगातार हार से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्लेऑफ से उसका पत्ता कट गया है।  पंजाब के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली केपिटल का भी प्लेऑफ से पत्ता साफ दिख रहा है।

इन 3 टीमों का बाहर जाना लगभग तय

आरसीबी पॉइंट्स टेबल में सबसे बुरी स्थिति में है। बेंगलुरु अभी तक कुल 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाई है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया था। इस कारण से आरसीबी अंकतालिका में 10वें स्थान पर विराजमान है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल भी 6 में से 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर विराजमान है। ये तीनों टीमें का प्लेऑफ से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। अगर इन टीमों को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो कुछ चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ