---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: रोहित शर्मा बने बस ड्राइवर, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Rohit Sharma Driving Bus Viral Video : आईपीएल 2024 के 29वें मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित बस चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Driving Bus Viral Video : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किसी न किसी मजेदार ऑडियो या वीडियो को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। मैदान से भी रोहित के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं।

ओपनिंग में ईशान किशन के साथ आकर रोहित विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है। इस बड़े मुकाबले में एक बार फिर से रोहित खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इससे पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

रोहित बने बस ड्राइवर

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई इंडियंस टीम की बस ग्राउंड के लिए निकल रही थी। जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद था। तभी रोहित शर्मा आते है और ड्राइवर की सीट पर बैठ जाते हैं। इस दौरान रोहित सभी तरफ इशारा करते दिखते हैं कि आ जाओ बैठ जाओ। इस दौरान सभी लोग रोहित के इस फनी अंदाज को अपने-अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं।

---विज्ञापन---

जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब रोहित शर्मा के नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या के हाथों में है। रोहित अब हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। शुरुआत में तीन मैच में लगातार हार के बाद अब मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। मुंबई ने पहले आरसीबी और फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराया। अब मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- दीपेंद्र सिंह नए सिक्सर किंग, एक ओवर में जड़े 6 छक्के; युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की

ये भी पढ़ें:- PBKS vs RR: राजस्थान में ‘हार्दिक’ की एंट्री, कौन हैं तनुष कोटियन? रणजी में मचाया था गदर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्या वानखेड़े में अपना आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni? इसी मैदान पर लगाया था विश्व कप का विनिंग सिक्स

First published on: Apr 13, 2024 09:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola