IPL 2024 Rain Gift To RCB: आईपीएल 2024 के सभी लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। सभी 10 टीमों ने क्वालीफाई करने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफाई किया है। लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब क्वालीफायर मुकाबले शुरू होने वाले हैं। इससे पहले बारिश ने आरसीबी को बड़ा तोहफा दे दिया है। बारिश ने बेंगलुरु के लिए आगे की राह आसान कर दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR ने रचा इतिहास, आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि
बेंगलुरु के लिए आसान लक्ष्य है राजस्थान
बेंगलुरु ने राजस्थान के खिलाफ अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 15 मैच बेंगलुरु के नाम रहा है, जबकि राजस्थान सिर्फ 13 मुकाबले ही जीत पाया है। दूसरी ओर आरसीबी और हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मैच हैदराबाद के नाम रहा है, जबकि 11 मैचों में आरसीबी को जीत मिली है। इससे साफ है कि राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु का जीत प्रतिशत अच्छा है। ऐसे में एलिमिनेटर में बेंगलुरु का मुकाबला राजस्थान के खिलाफ ही होने वाला है। इससे बेंगलुरु के लिए आगे की राह थोड़ी आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: यश दयाल के पिता को सताया था 5 छक्कों वाला डर, फिर दिल ने कहा- कुछ अच्छा होगा
राजस्थान रॉयल्स के साथ हो गया खेल
बीते रविवार को आईपीएल के 2 मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे हैदराबाद ने अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ हैदराबाद प्लेऑफ में दूसरे स्थान के लिए क्वालीफाई कर गया। वहीं, दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था। अगर राजस्थान इस मैच को अपने नाम कर लेता, तो वह क्वालिफायर में दूसरे स्थान पर पहुंच जाता, लेकिन बारिश ने मैच बिगाड़ दिया। बारिश के कारण यह मैच ही नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की टीमें हुईं तय, कब-किसका-किससे होगा मुकाबला?
22 मई को खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
इस एक अंक के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच सका और तीसरे स्थान के लिए क्वालीफाई कर गया। अब आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान के खिलाफ 22 मई को खेलना है। आरसीबी के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर कोलकाता के खिलाफ कल का मुकाबला खेला जाता और राजस्थान इसे अपने नाम कर लेता, तो वह दूसरे स्थान के लिए क्वालीफाई कर जाता। इस स्थिति में बेंगलुरु को एलिमिनेटर मैच हैदराबाद के खिलाफ खेलना पड़ता। आरसीबी का हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Paralympics 2024: पैरा शटलर सुकांत कदम, तरुण और सुहास ने पेरिस पैरालंपिक में बनाई जगह
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
25 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
54 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines