हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की टीमें हुईं तय, कब-किसका-किससे होगा मुकाबला?

IPL 2024 RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मुकाबले को रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिए गए।

विज्ञापन
RR vs KKR

IPL 2024 RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश से पड़े खलल के बाद जैसे-तैसे टॉस कराने का फैसला लिया गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश आना शुरू हो गई और मैच को रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले के रद्द होने के बाद क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर की टीमें तय हो गई हैं।

क्वालीफायर-1 में KKR vs SRH

क्वालीफायर-1 में जाने वाली टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। दोनों टीमों के बीच 21 मई को अहमदाबाद में मुकाबला होगा। जबकि एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम पहुंची हैं। एलिमिनेटर 22 मई को अहमदाबाद में होगा।

 

क्या होता है क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2?

क्वालीफायर-1 में जाने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के दो मौके दिए जाते हैं। क्वालीफायर-1 में से जो टीम जीतेगी, वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से खेलना होगा। इसे क्वालीफायर-2 कहा जाता है। इसके बाद जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से भिड़ेगी। वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाता है।

विज्ञापन

क्या रहा पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों का हाल? 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया। उसने 14 में से 9 मैच जीते और 20 पॉइंट, +1.428 की नेट रन रेट के साथ क्वालीफाई किया। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद रही। हैदराबाद ने 14 में से 8 मुकाबले जीते। उसने 17 पॉइंट और +0.414 की नेट रन रेट हासिल की। तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स रही।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: टॉस के बाद रद्द हुआ मुकाबला, क्या थे 7-7 ओवर के नियम? 

विज्ञापन

किस्मत ने रॉयल्स का साथ नहीं दिया, उसके पास टॉप-2 में जाने का मौका था, लेकिन बारिश की वजह से उसे एक ही पॉइंट मिल पाया। रॉयल्स की टीम ने 14 में से 8 मुकाबले जीतकर 17 पॉइंट हासिल किए। उसके पास +0.273 की नेट रन रेट रही। चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रही। आरसीबी ने 14 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक हासिल किए। उसने +0.459 की नेट रन रेट हासिल की। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्वालीफायर-1 में केकेआर या सनराइजर्स किसका पलड़ा भारी रहता है।

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: मोहम्मद शमी ने धोनी के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- CSK कर जाती क्वालीफाई 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: क्या धोनी से मिलने पीछे-पीछे गए विराट कोहली? 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने CSK को दिया खुला चैलेंज, बोले- डिबेट कर लो, गलत साबित कर दूंगा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: Phil Salt का कौन होगा रिप्लेसमेंट? KKR ने दिया हिंट- ‘कुर्सी की पेटी बांध लो’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: जैसे आरसीबी IPL जीत गई हो…बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ा फैंस का सैलाब, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola