IPL 2024 RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हुआ। इसके बाद मैच को सात-सात ओवर में कराने का फैसला लिया गया, लेकिन इसके बाद बारिश फिर शुरू हुई और आखिरकार इसे रद्द कर दिया गया। इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। केकेआर ने फिल साल्ट की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
क्या थे 7-7 ओवर के नियम?
सात ओवर के मैच में कोई टाइमआउट निर्धारित नहीं किया गया था। जबकि चार गेंदबाजों को ही गेंदबाजी करने की अनुमति मिली। प्रति गेंदबाज 2, 2, 2 और 1 ओवर देने का फैसला लिया गया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI:
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, नंद्रे बर्गर
आरआर इम्पैक्ट प्लेयर्स-
शुभम दुबे, केशव महाराज, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा
केकेआर की प्लेइंग XI:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
केकेआर इम्पैक्ट प्लेयर्स-
वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड
ग्राउंड स्टाफ ने इससे पहले मैदान से पानी निकालने के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद जैसे-तैसे ओवर कम मैच कराने का फैसला लिया गया, लेकिन इससे पहले कि 10.45 पर पहली बॉल डाली जाती, बारिश फिर से शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया।
क्या हैं बारिश के बाद नियम?
बारिश के बाद मैच पूरा कराए जाने की संभावनाएं देखी जाती हैं। जिसमें ओवर कम करने का प्रावधान शामिल है। बारिश के बाद 5-5 ओवर का मैच कराए जाने को लेकर 10.56 का कटऑफ टाइम है। इस समय तक मैच कराया जा सकता है, लेकिन इसके बाद सभी संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। यदि बीच पारी में बारिश आती है तो मैच को पूरा कराने के लिए 60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलता है।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: मोहम्मद शमी ने धोनी के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- CSK कर जाती क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: क्या धोनी से मिलने पीछे-पीछे गए विराट कोहली?
ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने CSK को दिया खुला चैलेंज, बोले- डिबेट कर लो, गलत साबित कर दूंगा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Phil Salt का कौन होगा रिप्लेसमेंट? KKR ने दिया हिंट- ‘कुर्सी की पेटी बांध लो’
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई?
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: जैसे आरसीबी IPL जीत गई हो…बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ा फैंस का सैलाब, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ?
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया, राहुल तेवतिया और नीतीश राणा पर नजरें
47 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines