हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs DC: मैच के बीच अंपायर से क्यों उलझ पड़े दिल्ली के हेड कोच, 2 बार रोकना पड़ा गेम

Ricky Ponting and Umpire Controversy: आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान रिकी पोंटिंग अंपायर से उलझ पड़े। दिल्ली के हेड कोच ने फोर्थ अंपायर से शिकायत कर दी। इसके कारण मैच 2 बार रोकना पड़ा। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स।

Ricky Ponting and Umpire Controversy: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला काफी विवादों में रहा है। राजस्थान ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम कर लिया, लेकिन यह जीत आसान नहीं थी। मैच के बीच दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग और फोर्थ अंपायर के बीच विवाद देखने को मिला। इस कारण से मैच को दो बार रोकना पड़ गया था। इस विवाद के कारण मुकाबला सुर्खियों में आ गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अंपायर और रिकी पोंटिंग आपस में उलझते दिख रहे हैं। चलिए आपको क्या है पूरा मामला।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर, टीम के साथ अभी नहीं जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव!

विज्ञापन

अंपायर और हेड कोच के बीच कब हुआ बवाल

आरआर और डीसी के बीच मैच के दौरान यह विवाद तब हुआ जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 185 रन लगाए थे। ऐसे में दिल्ली को जीत के लिए 186 रनों की दरकार थी। जब इनिंग ब्रेक हुआ, तो राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने तेज गेंदबाज नाद्रे बर्गर को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बुला लिया। राजस्थान की टीम पहले ही 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी थी। अब बर्गर को हेटमायर की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बुलाया गया था। नियम के अनुसार कोई भी टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विदेशी खिलाड़ी को तभी खिला सकते हैं, जब टीम प्लेइंग इलेवन में 3 विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरे। यहां तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन राजस्थान ने जैसे ही रोवमैन पॉवेल को फील्डिंग के लिए बुलाया कि बवाल शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रियान पराग ने बीमार होकर भी निकाली DC की हवा, मैच के बाद भावुक होकर बयां किया दर्द

विज्ञापन

यहां समझें पूरा मामला

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने रोवमैन पॉवेल को बुलाने पर आरोप लगाया कि इस मैच में वह 5वें विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलने आए हैं, यह कैसे हो सकता है। फिर क्या था एक तरफ पोंटिंग भड़क रहे थे। दूसरी ओर मैदान पर खेल रहे दिल्ली के खिलाड़ी भी अंपायर से उलझने लगे और सवाल खड़े करने लगे। पोंटिंग ने फोर्थ अंपायर से इसकी शिकायत भी की थी, बावजूद इसके पॉवेल को मैदान पर आने की अनुमति दे दी गई। इस दौरान काफी समय तक मैच को रोकना पड़ा था। इसके 2 गेंद के बाद खुद फोर्थ अंपायर पोंटिंग के पास आए और उन्हें समझाया कि पावेल किस नियम के तहत मैदान पर हैं। अंपायर ने कहा कि पावेल सिर्फ सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए हैं, क्योंकि हेटमायर डक आउट में बैठा है। अंपायर ने बताया कि पावेल गेंदबाजी नहीं करेंगे, वह सिर्फ फील्डिंग करेंगे, तब जाकर यह मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस में हो रही गुटबाजी? किस गुट में कौन सा खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola