IPL 2024: रियान पराग ने बीमार होकर भी निकाली DC की हवा, मैच के बाद भावुक होकर बयां किया दर्द

IPL 2024 Riyan Parag 2.0: आईपीएल 2024 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में रियान पराग ने अहम भूमिका निभाई। असम के इस धाकड़ खिलाड़ी ने 45 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके लिए रियान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुने गए।

IPL 2024 Riyan Parag 2.0 Version Played Being Ill Emotional After RR vs DC Match Tells Struggle

Riyan Parag 2.0 Version Played Being Ill Emotional After RR vs DC Match

IPL 2024 Riyan Parag 2.0: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से मात दी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने रियान पराग ने अहम भूमिका निभाई। असम के इस धाकड़ खिलाड़ी ने 45 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी यह पारी शुरुआत में लड़खड़ाती दिखी राजस्थान के लिए मैच विनिंग साबित हुई। इसके लिए रियान ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुने गए।

विज्ञापन

आईपीएल 2023 से आईपीएल 2024 के बीच पूरे एक साल में रियान पराग ने इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में धूम मचाई है। इसी फॉर्म को उन्होंने आईपीएल 17 में भी जारी रखा है। उनके इस रूप को 2.0 वर्जन कहा जा रहा है। पिछले दो-तीन साल से वह राजस्थान के साथ थे लेकिन सवालों के घेरे में रहते थे। मगर इस बार इस खिलाड़ी ने शुरुआत से ही जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में वह भावुक भी दिखे।

विज्ञापन

क्यों इमोशनल हुए रियान पराग?

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद रियान काफी इमोशनल दिखे उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इस बीच पराग ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा, “अब मैं अपने इमोशन्स को काबू में कर रहा हूं। मेरी मां भी यही हैं। उन्होंने पिछले 3-4 साल से मेरा स्ट्रगल देखा है। मैं इस मैच से पहले बीमार था, बिस्तर पर था। मैं आज भी ही दवाईयां खाकर उठा हूं। पिछले तीन दिनों में मैंने कड़ी मेहनत की है।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ” मेरा डोमेस्टिक सीजन काफी अच्छा रहा था, जिसकी वजह से मुझे काफी मदद मिली है।” मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में बात की थी कि शुरू के चार बल्लेबाजों में से किसी एक को 20वें ओवर तक खेलना होगा और मैंने इस मैच में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ