IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर, टीम के साथ अभी नहीं जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव!

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 के पहले दो मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों मैचों में टीम को सूर्यकुमार यादव की कमी खली। अभी नए अपडेट के मुताबिक टीम को सूर्या की वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल बीसीसीआई उनकी फिटनेस पर कोई भी जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है।

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav Return Still Awaited New Fitness Report Bad News NCA

IPL 2024 Mumbai Indians Bad News Suryakumar Yadav Return Still Awaited

IPL 2024 Mumbai Indians Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 के शुरुआती दो मैचों के हार के बाद जहां पहले से ही मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ गई हैं। साथ ही हार्दिक की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। उसी बीच सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर मिली जानकारी ने टीम को एक और झटका दे दिया है। इसके मुताबिक अभी फ्रेंचाइजी को सूर्या की वापसी के लिए कुछ और मैच के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मुंबई अपना अगला मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान और फिर 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इन दोनों मैच में शायद सूर्या नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

SKY को लेकर ताजा अपडेट

दरअसल बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी दी है कि सूर्यकुमार यादव एनसीए में अच्छी रिकवरी कर रहे हैं। मगर अभी बीसीसीआई उनकी फिटनेस पर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। गौरतलब है कि 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। उस हिसाब से अभी सूर्या पर कड़ी नजर है। अधिकारी ने यह भी कहा कि वह जरूर मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करेंगे और टी20 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे। मगर कोई भी जल्दबाजी करके उनकी फिटनेस पर जोखिम नहीं उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

MI का नहीं खुला खाता

मुंबई इंडियंस की टीम अभी अपने पहले दो मैच गंवा चुकी है। दोनों मैचों में टीम को सूर्या की कमी खली। अब अगले कम से कम दो मैचों में भी सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कोई ना कोई विकल्प खोजना होगा। पहले दोनों मैच में नमन धीर कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहीं नेहाल वधेरा जो पिछले सीजन के स्टार थे उन्हें मौके का इंतजार है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उनकी वो चोट एंकल में थी। इसके बाद उनके स्पोर्ट्स हार्निया की शिकायत हुई। उसकी उन्होंने सर्जरी करवाई। फिर एंकल का भी उन्होंने इलाज करवाया। इन दो चीजों का इलाज लेने के बाद वह नेट्स में प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। उम्मीद है कि वह बीच सीजन कम से कम 2-3 मैच के बाद और मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे। उनका आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए अहम योगदान होने वाला है।

विज्ञापन

देखें वीडियो:-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ