IPL 2024 Mumbai Indians Groupism Speculation Rohit Sharma Hardik Pandya And Others Three Groups

IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस में हो रही गुटबाजी? किस गुट में कौन सा खिलाड़ी शामिल

IPL 2024 Mumbai Indians Groupism: जब से रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया गया, उसके बाद से विवाद जारी है। आईपीएल 2024 की शुरुआत के बाद भी विवाद थम नहीं रहा। हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठने और टीम को हार मिलने के बाद बढ़ता ही दिख रहा है।

IPL 2024 Mumbai Indians Groupism: आईपीएल 2024 के कुछ महीनों पहले से ही मुंबई इंडियंस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें थीं। ऐसा शुरू हुआ तब जब रोहित से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपी गई। इसका असर मौजूदा सीजन में भी देखने को मिल रहा है और टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई। वहीं हार अलग चीज है हार्दिक की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। उनके कई फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

जहां कप्तानी को लेकर चर्चा है, वहीं टीम के अंदर गुटबाजी को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक एमआई के अंदर तीन गुट बंट गए हैं। न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने इस बात को रिपोर्ट किया कि एक ग्रुप हार्दिक पांड्या का है, एक रोहित शर्मा का है और तीसरा अन्य खिलाड़ियों का है। देखें इस पर पूरी रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ