हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs RR: ग्लेन मैक्सवेल पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, बोले- 'विकेट पर चाकू चलाने...'

Mohammed Shami Glenn Maxwell: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हार के बाद मोहम्मद शमी ने ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन पर बड़े सवाल खड़े किए। मैक्सवेल इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

विज्ञापन
Mohammed Shami Glenn Maxwell RCB vs RR

Mohammed Shami Glenn Maxwell: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में RCB को 4 विकेट से करारी हार मिली। इसके हार के बाद आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर टूट गया। इस मैच में कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप रहे। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है। मैक्सवेल डक पर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने एक कैच छोड़ा। मैक्सवेल के इस मैच और पूरे सीजन खराब प्रदर्शन पर स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का गुस्सा फूट पड़ा।

बैट उठाकर आए और घुमाकर चल दिए

मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर RCB की इस दिल तोड़ने वाली हार का एनालिसिस किया। उन्होंने मैक्सवेल के प्रदर्शन पर कहा- मैक्सवेल का तो कहना ही नहीं। इस साल उन्होंने जो परफॉर्मेंस दिखाई है, मुझे नहीं लगता कि शायद उन्होंने थोड़ा भी सोचा होगा अपने बारे में क्योंकि जब वो बैट उठाकर इसे कंधे पर रखकर लाए और ऐसे ही घुमाकर वापस चले गए।

उनके दिमाग में शायद वर्ल्ड कप था

शमी ने आगे कहा- पूरे सीजन इनका यही रवैया रहा है। उन्होंने इसी फ्लो को पकड़ने की कोशिश की है। पता नहीं उनके दिमाग में वर्ल्ड कप था या फिर कौनसी इनिंग उनके दिमाग में थी कि जो इस साल उन्होंने विकेट पर चाकू चलाने शुरू किए। वह लगातार आउट हो रहे थे। शमी ने कहा कि इस साल एक भी इनिंग ऐसी नहीं है, जो यादगार हो। शमी ने इसके साथ ही मोहम्मद सिराज और विराट कोहली की तारीफ की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े

कैसा रहा ग्लेन मैक्सवेल का इस सीजन प्रदर्शन? 

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 मैचों में महज 52 रन बनाए। उन्होंने इसके साथ ही गेंदबाजी में फ्लॉप शो दिखाया। मैक्सवेल 10 मैचों में सिर्फ 6 विकेट चटकाए। मैक्सवेल ने इसके साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में दिनेश कार्तिक की बराबरी की। कार्तिक और मैक्सवेल 18 बार डक पर आउट हुए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अंबाती रायडू ने RCB के जख्मों पर छिड़का नमक, पोस्ट शेयर कर उड़ाया मजाक 

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: दिनेश कार्तिक ने IPL से लिया संन्यास, 16 साल में बनाए ये रिकॉर्ड 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आरसीबी की एलिमिनेटर में करारी हार, ये हैं वो 5 गुनहगार 

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आउट या नॉटआउट? ध्रुव जुरेल के विकेट पर मचा बवाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs RR: अश्विन ने मैच से पहले विराट कोहली को किया मैसेज, क्या कही थी बात? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola