SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े

SRH vs RR MA Chidambaram Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। 2 मुकाबलों के बाद 17वें सीजन के विजेता का पता चल जाएगा।

SRH vs RR Sunrisers Hyderabad Rajasthan Royals Record in MA Chidambaram Stadium Chennai IPL 2024 Qualifier 2

चेपॉक में शर्मनाक हैं दोनों टीमों के आंकड़े। इमेज क्रेडिट- IPL

SRH vs RR MA Chidambaram Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) को अपना विजेता मिलने वाला है। शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है।

विज्ञापन

हैदराबाद ने जीता सिर्फ 1 मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान SRH को 1 मैच में जीत मिली है, साथ ही 8 में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है। हैदराबाद ने चेपॉक में 1 मैच सुपर ओवर में भी गंवाया है। यानी कि चेपॉक में हैदराबाद का जीत प्रतिशत केवल 10 है। इस मैदान पर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोई मैच नहीं जीता है। साथ ही चेज करते हुए टीम को 1 जीत नसीब हुई है। इस मैदान पर हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर 177 रन और सबसे कम स्कोर 134 रन है।

विज्ञापन

राजस्थान ने जीते 2 मैच

राजस्थान रॉयल्स ने चेपॉक स्टेडियम में अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 2 मैच में जीत मिली है और 7 में RR को हार नसीब हुई है। इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 मैच जीते हैं। चेपॉक में चेज करते हुए RR को कोई जीत नहीं मिली है। चेन्नई के इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का हाइएस्ट स्कोर 223 रन और लोएस्ट स्कोर 141 रन है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान रॉयल ने करीब 20 प्रतिशत मैच ही जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ