अंबाती रायडू ने RCB के जख्मों पर छिड़का नमक, पोस्ट शेयर कर उड़ाया मजाक

Ambati Rayudu Tease RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बेंगलुरु की हार पर आरसीबी का खूब मजाक बनाया है। रायडू ने एक पोस्ट शेयर कर बेंगलुरु के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। चलिए आपको बताते हैं रायडू ने पोस्ट के जरिए क्या कहा।

RCB Lost Eliminator Match vs RR Ambati Rayudu Tease Bengaluru Share Post

आरसीबी बनाम आरआर।

Ambati Rayudu Tease RCB: आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया का माहौल काफी गर्म हो गया है। एक ओर आरसीबी के करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर दुख के आंसू रो रहे हैं, तो दूसरी ओर कई आरसीबी विरोधी फैंस बेंगलुरु का मजाक बना रहे हैं। फैंस तक तो ठीक है, चेन्नई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी आरसीबी का मजाक बनाते दिख रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु की हार पर आरसीबी के जख्मों पर नमक लगाने का काम किया है। रायडू ने एक पोस्ट शेयर कर बेंगलुरु का मजाक बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रायडू ने याद दिलाई RCB-CSK मैच

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब इस आईपीएल सीजन अपनी आखिरी लीग मुकाबले खेल रही थी, इस दौरान आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दी थी। बेंगलुरु ने इस मुकाबले में चेन्नई को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इस मैच के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें देखा जा रहा था कि आरसीबी के फैंस चेन्नई के फैंस का मजाक बना रहे थे। इसके अलावा रायडू भी चेन्नई की हार के बाद रोने लगे थे। सोशल मीडिया पर सीएसके का मखौल उड़ाया जा रहा था, ऐसे में अब जब राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की हार हुई है, तो अंबाती रायडू ने आरसीबी का मजाक बना दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: मिल गया बेंगलुरु की हार का असली गुनहगार, एक-दो नहीं कई गलतियां कीं

इशारों-इशारों में बहुत कुछ बोल गए रायडू

रायडू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में चेन्नई के कई खिलाड़ी बस से ट्रेवल करते दिख रहे हैं और अपने हाथ से 5 का इशारा कर रहे हैं। इस 5 का अर्थ है कि चेन्नई 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत गई है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रायडू ने लिखा है कि 5 बार की चैंपियन टीम का याद दिला रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि कभी-कभी सच्चाई दिखानी पड़ती है। रायडू की पोस्ट से साफ है कि वह बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ आखिरी मैच याद दिला रहे हैं, जब सीएसके को बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी। रायडू अपने पोस्ट के माध्यम से समझाना चाह रहे हैं कि आरसीबी ने भले ही चेन्नई को नॉकआउट मैच में हरा दिया, लेकिन चैंपियन टीम आखिर चैंपियन टीम होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ