IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से फैंस को रोमांचित करते दिखे हैं। दूसरी पारी में जब किंग कोहली बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान स्टेडियम में साउथ फिल्म के हीरो विजय थलपति की एक फिल्म का एक गाना बज रहा था। कोहली इस गाने पर थिरकने लगे, फिर क्या था फैंस ने भी खुश होकर विराट-विराट के नारे लगाने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH Head To Head: हैदराबाद पर भारी नजर आती है कोलकाता, जानिए हेड टू हेड के आंकड़े
2 महीने तक फैंस ने मिस किया इंटरटेनमेंट
विराट कोहली मैच के बीच अक्सर फैंस को रोमांचित करते दिखते हैं। वह बीच मैच या तो डांस करने लगते हैं या फिर किसी की एक्टिंग करने लगते हैं, इससे भी नहीं तो वह कुछ से कुछ इशारा करके फैंस को रोमांचित करने का काम करते हैं। चेपॉक स्टेडियम में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। विराट कोहली मैच के बीच अचानक डांस करने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस विराट के इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। किंग कोहली के करोड़ों फैंस इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान विराट के इस इंटरटेनमेंट को मिस कर रहे थे। लेकिन अब कोहली 2 महीने से भी अधिक समय के बाद वापसी कर रहे हैं। कोहली ने मैदान पर वापसी करने के साथ ही एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है।
https://twitter.com/Pvt_insaann/status/1771229760108081197
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: चेपॉक में अनुज रावत और दिनेश कार्तिक का कमाल, RCB की डूबती हुई नैया को लगाया पार
चेपॉक में कोहली का प्रदर्शन
आरसीबी और चेन्नई के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के पहले मैच में विराट कोहली अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। कोहली इस मैच में सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली ने 20 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने एक शानदार सिक्स भी लगाया। जब फाफ डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज आउट हो गए थे, तो ऐसा लगा कि अब विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी, क्योंकि यहां से विराट का मैदान पर टिके रहना काफी जरूरी थी, लेकिन कोहली 21 रन पर अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़कर आउट हो गए। हालांकि बाद में आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए आए दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने पारी को संभाली और टीम का स्कोर 173 तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH Playing 11: हैदराबाद पेसर्स तो कोलकाता स्पिनर्स के भरोसे मैदान पर उतरेगी, जानिए प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines